फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह और लोग कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज 38 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा। बुधवार को भी जांच में छह और लोग संक्रमित पाए गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 708 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें छह लोग संक्रमित पाए गए।
मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है। उन्होंने जिले केे लोगों से अपील की है कि वे मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। आशंका होने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें