फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 22 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक गृह परीक्षाएं 22 मार्च से होंगी।
विज्ञापन

शासन से समय सारिणी जारी होने के बाद जिले में विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं कराने के बाद 31 मार्च को रिजल्ट भी आ जाएगा। परीक्षा में जिले के लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2298 है, जहां लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
विज्ञापन

इन सभी की वार्षिक गृह परीक्षाएं 22 से 27 मार्च तक होंगी। परीक्षाफल 31 मार्च को बांटा जाएगा। एक-दो दिन में परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें