फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उमस और गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली हैं, वहीं धान की फसल को फायदा हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

हालांकि शहर में कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के छतोह और उत्तरपारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांव रात भर अंधेरे में रहे। इन गांवों में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। उधर, शहर में कई जगह जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा।
शुक्रवार की शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। शनिवार को दिन में मौसम साफ रहा। हवा चलने से मौसम और सुहाना हो गया। देर शाम फिर बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश की वजह से सुपर मार्केट, सब्जीमंडी, खाली सहाट व प्रभुटाउन समेत कई मोहल्लों में जलभराव रहा।
विज्ञापन

वहीं बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। राही ब्लॉक क्षेत्र के किसान अशोक कुमार, पवन कुमार साहू, मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। जगतपुर क्षेत्र के रामप्रसाद, गुरुबख्श ने बताया कि बारिश से न सिर्फ धान, बल्कि गन्ने की फसल को भी लाभ हुआ।
वहीं बारिश के दौरान शहर के प्रगतिपुरम, तेलियाकोट, आईटीआई और गोराबाजार उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। हालांकि कुछ देर बाद आपूर्ति शुरू हो गई। उधर, छतोह और उत्तरपारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांव रात भर अंधेरे में रहे।
कहीं पर तार टूटने की वजह से समस्या हुई तो कहीं पर इंसुलेटर खराब हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि शनिवार की सुबह तक सभी जगह की बिजली बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें