फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलने से पहले ही निरस्त हो गई रायबरेली-कानपुर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में से एक का संचालन सोमवार से शुरू हो गया जबकि दूसरी गाड़ी शुरू होने से पहले ही निरस्त कर दी गई। यानी कि रायबरेली-कानपुर स्पेशल फिलहाल अभी नहीं चलाई जाएगी। इसे शुरू होने में अभी 20 दिन और लग सकते हैं क्योंकि रायबरेली यार्ड में चल रहे काम की वजह से अभी इस ट्रेन को चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने 23 अगस्त से दो जोड़ी ट्रेनों रायबरेली-कानपुर स्पेशल और प्रयागराज संगम-अनवरगंज कानपुर स्पेशल को चलाने का ऐलान किया था। इससे जिले के उन लोगों को काफी खुशी हुई थी जिस रूट से ये ट्रेनें चलने वाली थीं। तय तिथि पर यानी सोमवार को प्रयागराज संगम-अनवरगंज कानपुर स्पेशल चलाई गई लेकिन रायबरेली-कानपुर का संचालन नहीं हुआ।
गाड़ी संख्या 04153 एवं 04154 रायबरेली-कानपुर स्पेशल को निरस्त कर दिया गया है। यह गाड़ी जिले में दरियापुर, लक्ष्मणपुर, रामचंद्रपुर, ऊंचाहार, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, डलमऊ, बहाई, लालगंज, निहस्था हाल्ट व रघुराज सिंह स्टेशनों पर रुकनी थी जिससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल जाती। फिलहाल इस ट्रेन को चलने में अभी काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अनवरगंज कानपुर से प्रयागराज संगम के बीच गाड़ी संख्या 04119 और 04120 दौड़ने लगी है। सोमवार को अनवरगंज कानपुर से यह गाड़ी निर्धारित समय से चली और प्रयागराज संगम पहुंची।
निर्धारित समय पर ही प्रयागराज से भी यह गाड़ी चलाई गई जिससे इस गाड़ी के रूट में पड़ने वाले स्टेशनों से सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। इस गाड़ी का ठहराव भी जिले के अरखा, ऊंचाहार, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, जलालपुर धई, बरारा बुजुर्ग, डलमऊ, बहाई, लालगंज, निहस्था हाल्ट व रघुराज सिंह स्टेशनों पर है।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों को चलाने का कार्यक्रम आया था लेकिन दो दिन बाद आए दूसरे आदेश में रायबरेली-कानपुर स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। रायबरेली यार्ड में काम पूरा होने के बाद यह ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें