रायबरेली। नाग पंचमी पर शुक्रवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें गांवों की प्रतिभाओं ने उत्साह से भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ग्रामसभा भदोखर और खानपुर गांव में लंबी कूद और कुश्ती का मुकाबला कराया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ओलंपिक में गोल्ड मेडल पाने वाले नीरज चोपड़ा से प्रेरित बच्चों ने भाला फेंकने का मन बनाया।
भाला नहीं मिला तो लाठी फेंक कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। भगौती, राजेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, सूर्यभान सिंह, सोमेश विश्वकर्मा, सोनू सिंह, आनंद अग्रहरि, मुन्नू अग्रहरि, विनीत विश्वकर्मा, विनायक यादव, विष्णु चंद्रमणि, सत्रोहन लाल, रमेश साहू आदि मौजूद रहे।
कुश्ती में गौरव और रोशनी रहीं अव्वल
खीरों। ब्लॉक के पाहो गांव के बड़ा अखाड़ा में पुरुष एवं महिलाओं की लंबी कूद और कुश्ती हुई। पुरुष वर्ग में अंबरपुर लालगंज के दृवेश कुमार 26.9 फिट और महिला वर्ग में राही की ऊषा ने 16.1 फीट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान अर्जित किया। कुश्ती में पाहो के गौरव सिंह एवं जगतपुर की रोशनी ने जीत दर्ज की। आयोजन समिति की ओर से कनक बहादुर सिंह, राम सिंह, शिब्बू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर अभिषेक राठौर, बबलू बाजपेयी, रामकरन सिंह, अनुज सिंह, शिवबहादुर, गंगाबक्स, जगन्नाथ सिंह, पिंटू चौधरी, कौशल कुमार, राम बिलाश, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
आशीष ने लगाई सबसे लंबी छलांग
डीह। ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में हुई लंबी कूद में सबसे लंबी छलांग लगाकर आशीष कुमार विजेता बने। शुभम पांडेय दूसरे, ज्ञानेंद्र शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि धीरज श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। अमित, रमेश यादव, तेज कुमार आदि मौजूद रहे। सलोन ब्लॉक के बघौला गांव में अरविंद मौर्या ने लंबी कूद कराई। दिलीप यादव प्रथम, पिंटू द्वितीय, आजाद तृतीय, रामपाल चौथे, रोहित पांचवें, धर्मेश छठवें स्थान पर रहे। मृत्युंजय बहादुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अनिल सिंह, रामशंकर, अखिलेश यादव, नीरज पाल, महादेव, नंदलाल, सुखलाल, प्रवेश आदि उपस्थित रहे।