फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा और होगी मजबूत, बनेगी स्थायी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जेल की सुरक्षा और मजबूत होगी। इसके लिए जेल में स्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जेल अफसरों ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर चौकी बनवाने के लिए अनुमति और बजट मांगा है। उच्चाधिकारियों की हरी झंडी के बाद चौकी बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जेल में रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों के शातिर बंदी यहां पर बंद हैं। जेल की सुरक्षा को लेकर कुछ समय पहले अस्थायी चौकी बनाई गई थी।
जेल पुलिस चौकी में प्रभारी समेत 20 पुलिस कर्मियों का स्टाफ तैनात है। बावजूद इसके चौकी का खुद का भवन नहीं है। जहां पर मुलाकाती बैठते हैं, उसमें चौकी अस्थायी चौकी चल रही है।
विज्ञापन

इससे जेल की सुरक्षा कर पाने में तैनात पुलिस कर्मियों को परेशानी हो रही है। इसी देखते हुए अब जेल प्रशासन ने स्थायी चौकी बनवाने के लिए पहल शुरू की है। इसके तहत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बजट और अनुमति मांगी है।
सुरक्षा में चूक, अधीक्षक आवास गेट पर लगी सब्जी की दुकान
जेल अधीक्षक आवास गेट के पास ही सब्जी की दुकान लगा दी गई है। इससे जेल अधीक्षक के अलावा तैनात स्टाफ की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो रहा है। यह हाल तब है, जब पांच साल पहले अधीक्षक आवास में एक बंदीरक्षक की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है।
खास बात ये है कि जेल अधिकारियों के विरोध जताने के बाद भी दुकानदार की ओर से सब्जी की दुुकान नहीं हटाई गई है। यहां तक इसकी शिकायत एसपी से लेकर स्थानीय पुलिस से की जा चुकी है। जेल अधीक्षक समेत अन्य बंदीरक्षकों की सुरक्षा इसलिए भी अहम हो जाती है कि अक्सर यह लोग शातिर बंदियों के निशाने पर रहते हैं। बंदीरक्षक दबी जुबान इसका विरोध जता रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें