फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बछरावां रोड स्थित बन्नामऊ गांव के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बछऊ का पुरवा मजरे बन्नामऊ का निवासी छंगालाल शुक्ला (60) अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। तभी गांव के ही निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी में उसे जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें