फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी सीरीज पर मेजबान टीम ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय रायबरेली मैत्री हॉकी सीरीज में मेजबान टीम ने फाइनल मुकाबले में पटना टीम को शिकस्त दी। शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिकाओं और वरिष्ठ खिलाड़ियों का मैच भी हुआ। जिससे देख कर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिला।
विज्ञापन

सीरीज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आरके राय एकेडमी पटना और अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के बीच हुआ। पटना की टीम ने मुकाबला 3-2 से जीता। पटना की ओर से दानिश ने दो, जयदास ने एक गोल किया। जबकि प्रतापगढ़ की ओर से मो. अहद और अमन ने एक-एक गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच लार्ड कृष्णा हॉकी एकेडमी सहारनपुर और रायबरेली के बीच खेला गया। रायबरेली ने मुकाबला 2-1 से जीता। रायबरेली की ओर से आलोक और अनीस ने एक-एक गोल, जबकि सहारनपुर की ओर से मिलन ने गोल किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला पटना और रायबरेली के बीच हुआ। रायबरेली की टीम ने 4-1 से मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में हमजा ने दो सक्षम व अनीस ने एक-एक गोल किया। पटना की ओर से एकमात्र गोल जयदास ने किया। मैच के निर्णायक अबु तारिक, विवेक सिंह, सुधीर चंद्र शुक्ल, अशोक कुमार सोनकर व स्मिता रहीं।
बालिकाओं का मैच नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज और अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में प्रतापगढ़ 2-1 से विजयी रही। बालिकाओं का एक और मैच अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें प्रतापगढ़ 1-0 से विजयी रही।
वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच भी एक रोमांचक मुकाबला हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान और उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि समापन पर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान, प्रेम, हरिश्चंद्र गुप्ता, संदीप जायसवाल, रमेश कुमार, मुकेश सिन्हा व दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें