फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकवा का पुरवा के मजरा अंबारा पश्चिम में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी मां को फोन कर ट्यूबवेल पर बुलाया। मां जैसे ही वहां पहुंची उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही मां भाग खड़ी हुई। बाद में वह पिता को सात लेकर ट्यूबवेल पर पहुंची तो देखा कि हिस्ट्रीशीटर खून से लथपथ पड़ा है। शुक्रवार की भोर हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। उधर गांव स्थित एक घर में संदिग्ध हालात में घायल मिली एक युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अंबारा पश्चिम निवासी नरेंद्र यादव उर्फ मोदी (22) का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक देर रात युवती से मिलने उसके घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। लोगों को कहना है कि युवक ने पहले युवती की कनपटी में असलहा सटाकर गोली मारी होगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
युवक के परिवारीजनों ने बताया कि नरेंद्र यादव ने अपनी मां को रात करीब दो बजे फोन कर सूचना दी और खुद को ट्यूबवेल पर होने की बात कहकर मिलने को कहा। जैसे ही उसकी मां ट्यूबवेल के नजदीक पहुंची, वैसे ही फायर की आवाज सुनकर वह सन्न रह गई और घटनास्थल तक जाने का साहस नहीं जुटा सकी। उसने लौटकर इसकी सूचना अपने पति दिनेश को दी। जब परिवारीजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो नरेंद्र लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं पास में ही एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना को लेकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या
ग्रामीणों का कहना है कि युवक का गांव की ही युवती से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और युवक ने पहले प्रेमिका को उसके घर में जाकर गोली मारी। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
हिस्ट्रीशीटर था नरेंद्र, कई केस दर्ज
जान गंवाने वाला नरेंद्र हिस्ट्रीशीटर था। उसके विरुद्ध थाने में चोरी और लूट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नरेंद्र के विरुद्ध थाने में चार लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज थे। आए दिन विवादों में रहने के कारण परिवारीजनों ने उसे कमाने के लिए हरियाणा भेज दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह चोरी से अपनी प्रेमिका से मिलने आया, जिसके बाद इतनी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें