फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राजकीय हाईस्कूलों को जल्द मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के चार राजकीय हाईस्कूलों को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा। चारों विद्यालय अगले शैक्षिक सत्र से नए भवन में संचालित होंगे। पांच साल पहले स्वीकृत हुए इन विद्यालय भवनों के निर्माण में कई चरणों में बजट दिया गया।
विज्ञापन

अब इन विद्यालय भवनों के लिए बजट पूरा मिल चुका है, जिससे निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। कार्यों की समीक्षा लगातार की जा रही है, ताकि अब कोई देरी न होने पाए।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में चार राजकीय हाईस्कूलों की स्वीकृति मिली थी। इनमें लालगंज विकास क्षेत्र के चांदा टीकर, राही विकास क्षेत्र के बेलाभेला और सनही, जगतपुर विकास क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह में विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

हर विद्यालय भवन की लागत 69.51 लाख निर्धारित की गई थी। भवनों का निर्माण कार्य चलने के कारण विद्यालय का संचालन नजदीकी जूनियर हाईस्कूल में कराया जा रहा है। पिछले पांच साल से विद्यालयों को अपने भवन का इंतजार है। यह इंतजार जल्दी ही खत्म हो सकेगा।
माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गिरजा शंकर मिश्र ने बताया कि चारों राजकीय हाईस्कूलों के लिए निर्धारित बजट मिल चुका है। कार्यदायी संस्थाओं को 62-62 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा हो रही है। काम पूरा होने के बाद जैसे ही स्कूल भवन हैंडओवर किए जाएंगे, उनमें विद्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें