फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़, छुहारा, सिंघाड़ा आटा समेत पांच नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर गुड़, सिंघाड़ा आटा, छुहारा समेत पांच नमूने सील किए नमूनों को जांच के लिए भेजा है। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान में एफएसओ अरुण कुमार ने अतानगर सलोन में अजय मौर्या की दुकान से मूंगफली दाना और हरचंदपुर में रुपेंद्र बहादुर सिंह की दुकान से छुहारा का नमूना भरा। एफएसओ अमरनाथ ने सवैया तिराहा ऊंचाहार में सूर्यभान की दुकान से सिंघाड़ा आटा और यहीं मूलचंद्र की दुकान से एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने छुहारा का नमूना सील किया। एफएसओ राजेश तिवारी न गंगागंज में पप्पन की दुकान से गुड़ का नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें