फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के यार्ड में लगी आग, दो बिजली उपकेंद्रों की बत्ती ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रांसमिशन त्रिपुला के यार्ड में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे शहर के चार विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसमिशन में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे अभियंताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दो विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई तो दो घंटे में बहाल हो गई, लेकिन दो विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति कई घंटे बाद बहाल हुई। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे। हालांकि यार्ड में आग कैसे लगी, इसको लेकर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अभियंता एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। बत्ती गुल होने से लोग परेशान रहे।
सुबह करीब छह बजे ट्रांसमिशन त्रिपुला के यार्ड में अचानक आग लग गई। इससे इंदिरा नगर, गोराबाजार, आईटीआई, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक चार विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद होने से अभियंताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यार्ड में लगे उपकरण जल गए। हालांकि दो घंटे बाद उपकरणों को बदलकर प्रगतिपुरम और तेलियाकोट को छोड़कर सभी विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल हो गई। दोपहर करीब 12 बजे प्रगतिपुरम और तेलियाकोट की सप्लाई भी बहाल हो गई। सुबह बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
उधर, ट्रांसमिशन के एसडीओ सौरभ प्रजापति ने बताया कि प्रगतिपुरम की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने की वजह से ट्रांसमिशन के यार्ड में लगे उपकरण फुंक गए हैं। सभी जगह की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। उधर, प्रगतिपुरम के अवर अभियंता युद्घवीर ने बताया कि हमारी लाइन में कोई फॉल्ट नहीं थी। यदि फॉल्ट आता तो ट्रांसमिशन में ट्रिपिंग होनी चाहिए थी। ट्रांसमिशन में गड़बड़ी होने के कारण सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें