फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर जाने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात पिता ने बेटी को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वह अपनी बेटी के प्रेमी के घर जाने से नाराज था। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर कुटी गांव के रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने की कसमें खा लीं, लेकिन लड़की का पिता इस बात से नाखुश था।
रात में युवती घरवालों की मर्जी के बगैर भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी हुई तो लड़की के पिता समेत अन्य लोग प्रेमी के घर पहुंच गए। पिता ने धारदार हथियार से हमला करके बेटी को जख्मी कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमी के घर पहुंचने पर पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से हमला करके घायल किया है। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें