रायबरेली। कांग्रेसियों ने बुधवार को शहीद चौक पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। डीएपी के संकट से जूझ रहे किसानों की समस्याएं उठाईं। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी व शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा, किसान डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं, सुबह से शाम तक किसान लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने में बहुत समस्या आ रही है। इस मौके पर प्रवक्ता महताब आलम, रमेश शुक्ला, साहब शरण पासवान, निर्मल शुक्ला, वीरेंद्र यादव, सूर्य कुमार बाजपेयी व आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।