फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पास हाईवे किनारे श्रमिक को फेंक ट्रक ले भागे लुटेरे

Sun, 23 Oct 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहा से ट्रक लूटने के बाद बदमाशों ने श्रमिक को प्रतापगढ़ के पास हाईवे के किनारे फेंककर फरार हो गए। जांच के दौरान शनिवार को श्रमिक पुलिस को मिल गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


श्रमिक ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी। वह ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भागे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाहाबाद की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि शहर के गांधी नगर निवासी आलक मिश्रा का ट्रक (यूपी 33 टी 8331) गुरुवार देर रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मामा चौराहा पर खड़ा था।

ट्रक पर 200 बोरी सीमेंट लदी थी। साथ ही श्रमिक गुरुचरन निवासी जमालपुर उसी पर सो रहा था। rतभी बदमाश ट्रक ले भागे थे। केस दर्ज करने के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान चौकी इंचार्ज को शनिवार को श्रमिक गुरुचरन प्रतापगढ़ के पास हाईवे के किनारे मिल गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में श्रमिक ने बताया कि चार बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया था।   विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। प्रतापगढ़ के पास पहुंचने पर उसे ट्रक से नीचे फेंक दिया और फिर बदमाश ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भाग गए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि श्रमिक के पूछताछ के जरिए बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें