फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर पर तमंचा तान बोला बैग में भर दो रुपये

Fri, 24 Mar 2017 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण में तमंचा तानकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी लवलेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र मेंबड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मेजरगंज में गुरुवार को दिनदहाड़ेबैंक के अंदर घुसकर एक युवक ने कैशियर पर तमंचा तान दिया और बैग में रुपया भरने को कहा। इंकार पर गोली मारने की धमकी दी। यही नहीं बाकी बैंक कर्मचारियों को खामोश रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर एक होमगार्ड का हाथ तोड़ दिया। इससे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर मेजरगंज स्थित बड़ौैदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कर्मचारी रोज की तरह कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान एक युवक झोला लेकर बैंक के अंदर घुसा। घुसते ही युवक ने कैशियर शहर के इंदिरा नगर निवासी अनिमेष दीक्षित पर तमंचा तान दिया और उनसे बैग में रुपया भरने को कहा।
विज्ञापन


इधर-उधर करने पर गोली मारने की धमकी दी। यह देख वहां मौजूद होमगार्ड मैकूलाल युवक से भिड़ गया। युवक ने पिटाई कर होमगार्ड का एक हाथ तोड़ दिया। होमगार्ड ने युवक को भी पीटा। इससे बैंक में भगदड़ मच गई। इसी बीच सूचना भदोखर थानेदार आरके सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आबिद अली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थानेदार आरके सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम लवलेश पांडेय है, जो इसी क्षेत्र के सनही गांव का रहने वाला है। उसने छोटा हाथी लोन पर लिया था। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। पूछने पर बताया कि मां शकुंतला के साथ वृद्धावस्था पेंशन लेने आया था।

इसी दौरान बैंक में लूट का प्रयास कर डाला। रिपोर्ट दर्ज करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रहा है। होमगार्ड का इलाज कराया जा रहा है। बड़ी बहादुरी के साथ आरोपी युवक से भिड़ने वाले होमगार्ड के साहस को सबने सलाम किया। होमगार्ड करीब 15 मिनट आरोपी से भिड़ा रहा।

इतनी देर में पुलिस पहुंच गई और उसने आरोपी को दबोच लिया। होमगार्ड मैकूलाल की क्षेत्रीय लोगों ने तारीफ की। पुलिस कर्मियों ने होमगार्ड की बहादुरी को सलाम किया। कहा कि मैकूलाल के दमखम से लूटपाट करने के इरादे से बैंक में घुसा आरोपी भागने में सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें