एसपी कार्यालय में बैट्री चोरी के आरोपी व जानकारी देते पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज पुलिस टावर से बैट्री चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 22 बैट्री और एक कार बरामद की गई है। ये सभी सीतापुर और लखनऊ जिले के रहने वाले हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस का दावा है कि इनका एक गैंग हो, जो घूम-घूमकर बैट्री चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। एसपी विनय यादव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि अटौरा बुजुर्ग स्थित एक निजी टावर से कुछ लोग बैट्री चोरी कर कार पर लाद रहे थे।
इसी दौरान अटौरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह ने टीम के साथ छापा मारकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि अंजनी दीक्षित, अजीत दीक्षित निवासी निकट भिठौली तिराहा हरिओम नगर थाना मड़ियांव जिला लखनऊ और अजय कुमार निवासी नरायन मजरे मंगूपुर थाना कमलापुर जिला सीतापुर को पकड़ा गया है।
वहीं विनीत दीक्षित निवासी रायपुर पोस्ट मैनासी सरैयां थाना रामकोट जिला सीतापुर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि इनके पास से चोरी की 22 बैट्री, एक मोबाइल, 240 रुपये की नकदी, 315 बोर का तमंचा और एक कार बरामद की गई है। कार का नंबर यूपी 32 डीएच 9575 है।
ऊंचाहार पुलिस ने युवक की हत्या के दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में जमीनी विवाद में विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके वारदात की पड़ताल शुरू की थी। एसपी ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर बुधराम और राम प्रसाद को दबोच लिया गया।