फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में सफर के दौरान दो किशोरियों से रेप का प्रयास

Sat, 06 May 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
attemp rape - फोटो : getty images
विज्ञापन
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर के दौरान ऑटो चालक व उसके एक साथी ने दो किशोरियों की अस्मत लूटने का प्रयास किया। किशोरियों के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि चालक फरार है। पुलिस का दावा है कि फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।फुरसतगंज से दो किशोरियां ऑटो पर बैठकर नहर कोठी की तरफ आ रही थी। ब्रह्मनी गांव के पास चालक ने ऑटो रोक दिया।   ऑटो पर सवार चालक ने अपने अन्य एक साथी के साथ मिलकर किशोरियों की अस्मत लूटने का प्रयास किया। किशोरियों ने शोरगुल मचा दिया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। दोनों किशोरी शनिवार को अपने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन

  थानेदार राम अवतार का कहना है कि आरोपी प्रदीप निवासी पूरे बढ़ईन मजरे रामपुर जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ऑटो चालक सुशील निवासी पूरे रग्घू मजरे कोटवारमऊ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें