फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का कत्ल कर ट्रैक पर फेंका शव

Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों कहा कहना है कि हत्या करने के बाद सिर काटकर शव फेेंका गया है।  
विज्ञापन

          
थाना सफदरगंज क्षेत्र के बसौनापुर गांव के पास शनिवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। दोपहर के समय खेत में काम कर रहे ग्रामीणों से शव को देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के लिये आस पास की ग्राम सभा रूदला जलालपुर, जंगरा बसावना सैफपुर आदि गांवों के प्रधानों को बुलाया पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही उसके पास कोई ऐसी वस्तु मिली जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन


मृतक के पास सुपरफास्ट तंबाकू की एक पुड़िया व सूत काटने वाला एक कटर मिला। ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ का सिर काटने के बाद शव रेल ट्रैक किनारे फेंककर इसे ट्रेन हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है।

घटना स्थल पर मौजूद थाने के एसआई शबाब हैदर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ जांच की जा रही है। जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती है तब उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें