फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी के हत्या आरोपी ने जेल में मचाया उत्पात

Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार की रात जिला अस्पताल में इस तरह बांधकर रखा गया लालगंज में हुई पुजारी की हत्या का विक्षिप्त आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुजारी की हत्या के मामले में पकड़े गए मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपी ने मंगलवार को जिला कारागार में उत्पात मचाया। मंदिर के पास लगा पाइप उखाड़ दिया। यही नहीं विरोध करने पर दो लंबरदारों की पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इससे जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह उसे शांत कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक लालगंज क्षेत्र के नवरंग सिंह का पुरवा में दुर्गा मंदिर के पुजारी संतोष कुमार मिश्रा की सोमवार को हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में बबलू निवासी एकौना थाना खीरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस मामले में बबलू को जेल भेजा गया था। मंगलवार को आरोपी ने जेल में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जेल के अंदर स्थित मंदिर के पास लगा पाइप उखाड़ दिया।
विज्ञापन


इसका लंबरदार शिव प्रसाद व रामू ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने दोनों लंबरदारों की पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी के उत्पात मचाने और मारपीट करने की घटना से जेल कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

सभी एकत्र हुए और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में किया। इसके बाद उसे जेल से लेकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के साथ पाइप उखाड़ने के साथ ही दो लंबरदारों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें