फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईरानी नागरिक हिरासत में, दो की तलाश ।

Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महरजागंज के सोनौली में  भारत से नेपाल प्रवेश के दौरान दो ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। दोनों पिता-पुत्र हैं। इनके भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम आव्रजन अधिकारी सरहद पर आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक और उसका पिता कार्यालय पर वीजा, पासपोर्ट चेक कराने पहुंचे। उनके वीजा में भारत में रहने की अवधि समाप्त हो चुकी थी । इस पर अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया ईरानी नागरिक मोहम्मद रजा अहमदी पिछले माह हवाई मार्ग से भारत में पत्नी और दो पुत्रों के साथ आया था। उसकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद वह परिवार के साथ नेपाल जा रहा था। सीमा पर वह वीजा, पासपोर्ट चेक कराने के लिए रुका लेकिन उसकी पत्नी और एक पुत्र कहीं चले गए। उन्हें सुरक्षा एजेंसियां खोजने में लगी हुई हैं। इस संबंध में सोनौली आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें