फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख का मोबिल ऑयल उड़ाया

Sat, 12 Dec 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इंदिरा नगर निवासी अनूप पांडेय की सिविल लाइंस स्थित संजय मार्केट में मोबिल ऑयल की दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का शटर फैलाकर वहां रखा मोबिल ऑयल पार कर दिया। पड़ोस के दुकानदार ने सुबह शटर फैला हुआ देखा तो इसकी जानकारी अनूप को दी।

इसके बाद अनूप मौके पर पहुंचा। दुकान में रखा सारा मोबिल ऑयल गायब था। दुकानदार के मुताबिक चोरी गया ऑयल करीब 10 लाख रुपये कीमत का था।

सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुशील कुमार और कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। चोरों के सुराग की तलाश में विशेषज्ञों की टीम ने भी दुकान में छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात चोरों ने खाली सहाट में पांच घरों से करीब 10 लाख का सामान पार कर दिया था।

इसके बाद भी रात्रिगश्त नहीं बढ़ाई गई। पुलिस की उदासीनता के चलते चोर मोबिल ऑयल की दुकान को निशाना बनाने का दुस्साहस किया। सीओ सिटी सुशील कुमार ने बताया कि रात्रिगश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी ने बैठक कर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष राम मोहन श्रीवास्तव व चंद्रभूषण राठौर ने कहा कि अनूप पांडेय की मोबिल ऑयल की दुकान में इससे पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है।

अब तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। चोरियों की अब तो हद ही हो गई। दो दिन से लगातार चोरी हो रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि अब सोसाइटी चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें