फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मासूम से रेप

Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
rape - फोटो : getty images
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छह साल की मासूम से दरिंदगी की दिलदहला देने वाली वारदात हुई। शनिवार देर रात वह अपनी मां और भाई-बहन के साथ प्लेटफॉर्म पर सो रही थी। इसी दौरान उसे अगवा कर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


मासूम को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने महिला से वारदात की जानकारी ली। महाराष्ट्र की रहने वाली महिला के मुताबिक वह भुसावल स्थित अपने मायके से वह बच्चों के साथ ससुराल मनकापुर जा रही थी।

गलती से किसी दूसरी ट्रेन में बैठ गई और रायबरेली पहुंच गई। रात होने की वजह से बच्चों के साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही सो गई। इसी दौरान उसकी छह साल की बेटी अचानक गायब हो गई। कुछ देर रात खून से लथपथ बच्ची रोते हुए पहुंची। उसकी हालत देख महिला के होश उड़ गए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बच्ची से रेप की जानकारी पर जीआरपी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन बच्ची को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया।

एसपी जीआरपी सोनिया सिंह के अलावा सीओ सिटी श्वेता सिंह, महिला थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला समेत अन्य पुलिस अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंच कर महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला के दहशत में होने के कारण कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई थी।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस रीता भाटिया का कहना है कि डॉ. सुनीता प्रसाद ने बच्ची का इलाज किया है। बच्ची के नाजुक अंगों में चोट के निशान हैं। रक्त स्राव भी हुआ है। बच्ची की हालत पर नजर रखी जा रही है।

सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि जो परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए दुराचार से इंकार नहीं किया जा सकता, फिर भी पुष्टि के मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं एसपी जीआरपी साेनिया सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशन से बच्ची को अगवा कर दुराचार की वारदात की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें