ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई छात्र फरीदपुर निवासी ओमचंद्र उर्फ डब्बू पुत्र होरीलाल का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।