फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लापता बुजुर्ग का शव गांव के निकट नहर में उतराता मिला। थाना क्षेत्र के हल्ला का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी सूरजदीन (62) शुक्रवार शाम खाना खाकर बरामदे में सो रहा था।
विज्ञापन


रात में वह अचानक लापता हो गया। शनिवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो बुजुर्ग लापता था। परिवारीजनों को शंका हुई और उसकी तलाश करना शुरू किया।

दोपहर बाद मवेशी चराने वाले ग्रामीणों ने रामगंज माइनर में एक शव को उतराता हुआ देखा। उसकी पहचान सूरजदीन के रूप में हुई है।

अनुमान लगाया जाता है कि बुजुर्ग नित्यक्रिया के लिए नहर की तरफ गया होगा और नहर में डूब गया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें