फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sun, 21 Jan 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में  भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


 मौत की सूचना से गमजदा परिजन सीएचसी पर जमा हो गए। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में जांच कर परिजनों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का ढांढस बंधाया है।

गांव निवासी चेतन (45) पुत्र जयदेव ट्रक टैंकर चलाता था। उसके साथ भतीजा भूपेंद्र पुत्र राजकुमार भी रहता था। रविवार की देर शाम दोनों टैंकर अफजलगढ़ खड़ा करके बाइक से घर के लिए जा रहे थे। सिनेमा हॉल के पास ट्रक चालक ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। जबकि भूपेंद्र को गंभीर हालत के चलते हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते सीएचसी पर जमा हो गए। उधर, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उधर प्रभारी कोतवाल दीपचंद का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपी वाहन को तलाश रही है।

उधर, नगीना के गांव नुरूल्लापुर निवासी वीरपाल अपने पुत्र कुलवीर के साथ शनिवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। वह करीब रात्रि आठ बजे रायपुर कोटकादर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। डायल 100 ने घायलों को नगीना सीएचसी लाया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें