फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार की ठगी
विज्ञापन


रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में नलकूप कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डीह थाना क्षेत्र के मधुकरपुर मजरे मियांपुर गांव निवासी मथुरा प्रसाद को अपने खेत में लगे सबमर्सिबल नलकूप के लिए बिजली का कनेक्शन लेना था।

15 दिन पहले वह अपने दामाद के साथ ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र आया था। यहां मोहम्मद कलाम नाम के युवक ने 15 दिनों में बिजली का कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। दूसरे दिन किसान ने उसे 20 हजार रुपये दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन तक इंतजार करने के बाद जब कनेक्शन नहीं हुआ तो उसने खोजबीन शुरू की। पता चला कि इस नाम का युवक यहां काम ही नहीं करता। यह सुनकर उसके होश उड़ गए।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मोहम्मद कलाम निवासी महावा पश्चिम थाना नैनी इलाहाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें