फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर ग्रामीणों व बारातियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव कवाल में बारात में महिलाओं के डांस की वीडियो बनाने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट होने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत किया। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव कवाल में राजपाल की पुत्री की बरात शुक्रताल से आई थी। बरात की चढ़त के दौरान महिलाओं ने डांस करना शुरू किया तो गांव के ही कुछ युवकों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसे लेकर बराती विरोध करने लगे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों और बरातियों के बीच मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। कवाल में मारपीट की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया और उनको लेकर थाने आ गई। बाद में गांव के कुछ लोगों ने आपस में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बरात में डांस को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। अब कोई विवाद नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें