फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक से भाग रहे बदमाश को रोकने के लिए की घेराबंदी, दरोगा को टक्कर प्रतापगढ़ की ओर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पुलिस की घेराबंदी के बीच एक बदमाश सुंदरगंज चौराहे पर दरोगा को बाइक से टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन शातिर को पकड़ने में नाकाम रही। घायल दरोगा को पहले सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीह पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक अपराधी रायबरेली से डीह की ओर बाइक से भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने एसआई अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सुंदरगंज चौराहे पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो शातिर ने खुद को पुलिसकर्मियों से घिरा देख बाइक रोक दी।
दरोगा अशोक कुमार ने नजदीक जाकर जैसे ही उसे पकड़ा, उसने दरोगा अशोक कुमार को जोरदार टक्कर मारी और बाइक से भाग निकला। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन बदमाश डीह से परशदेपुर होते हुए सांगीपुर प्रतापगढ़ की ओर भाग गया। घायल दरोगा अशोक कुमार को सीएचसी डीह भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीह थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि एक बदमाश के बाइक से निकलने की सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए सुंदरगंज चौराहा पर घेराबंदी की गई, लेकिन अपराधी दरोगा को टक्कर मारने के बाद भाग गया। घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें