फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सेंटरों पर 78.20 फ्रंटलाइन वर्करों में लगे कोरोना के टीके

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन का बूस्टर टीका लगवाते डॉ. अनिल गुप्ता। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को 17 सेंटरों पर फ्रंटलाइन वर्करों कोरोना के टीके लगाए गए। कई सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई तो कई अन्य सेंटरों पर फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज दी गई। दिनभर में 78.20 प्रतिशत लोगों में टीके लगाए गए। जिले में 1,931 लक्ष्य के सापेक्ष 1,511 लोगों में टीकाकरण हुआ। खीरों सीएचसी में मात्र एक और हरचंदपुर में सबसे अधिक 145 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह जिले के 17 सेंटरों पर टीकाकरण शुरू हुआ। एम्स में 44 लोगों ने टीका लगवाया। आईएमए भवन में एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय की मौजूदगी में फार्मासिस्ट अनूप दीक्षित सहित 26 लोगों को टीके लगाए गए।
इसमें कई लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। कई सेंटरों पर टीकाकरण को लेकर सन्नाटा रहा तो कई अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए फ्रंटलाइन वर्करों में जोश देखने को मिला। हरचंदपुर सीएचसी में डॉ. अनिल गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन का बूस्टर टीका लगवाया। शाम तक जिले में 1931 लक्ष्य के सापेक्ष 1511 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने फ्रंटलाइन वर्करों में लगे टीके
टीकाकरण सेंटर लगे टीके
अमावां 122
बछरावां 126
बेलाभेला 126
एम्स 44
डीह 128
डलमऊ 142
हरचंदपुर 145
गौरा 63
जगतपुर 86
खीरों 01
लालगंज 20
महराजगंज 125
सलोन 156
सरेनी 06
शिवगढ़ 130
ऊंचाहार 15
आईएमए 26
कुल 1511
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें