रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) ने शनिवार को गोरा बाजार स्थित ग्राउंड में अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। टीम में जगह पाने के लिए 282 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इसमें तीन जिलों रायबरेली, प्रतापगढ़ और अमेठी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खिलाड़ियों का ट्रायल लेने के लिए यूपीसीए के चयनकर्ता एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली (अलीगढ़), कमलकांत कनौैजिया (बरेली) और आरिस आलम (लखनऊ) यहां आए, जिन्होंने हर खिलाड़ी की प्रतिभा को बारीकी से परखा। आरडीसीए के डायरेक्टर एवं यूपीसीए के संयुक्त सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों के जिला स्तरीय ट्रायल में 282 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयनकर्ताओं ने तीनों जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर सूची सुरक्षित कर ली है। ट्रायल में नदीम सिद्दीकी, आशीष त्रिपाठी, सुधांशु सोनकर, मोहम्मद नाजिम, अभिषेक शुक्ला ने सहयोग किया। फहीम ने बताया कि 8 मई को अंडर-23 एवं रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रायल कराया जाएगा।