रायबरेली। जिले में शनिवार को कोरोना से संक्रमित छह मरीजों ने जंग जीत ली। स्वस्थ होने के बाद मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इसके अलावा दो और संक्रमितों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 845 लोगों की कोरोना की जांच की।
जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित छह मरीज स्वस्थ हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है। खतरे को देखते हुए लोग मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।