शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बछारावां थाना क्षेत्र के कसरावां निवासी बीरेंद्र कुमार (35) अपने साथी बाल किशुन साहू (40) के साथ भौंसी आया था। यहां से वापस लौटते वह भवानीगढ़ चौराहे की ओर जा रहे थे।
तभी एसबीआई के निकट हैदरगढ़ से बछरावां की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाल किशुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।