रायबरेली। जिले में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूती को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव काफी गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह दो दिन रायबरेली में रहकर सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां 17 और 18 दिसंबर को रहेंगे। रात में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसकी पुष्टि सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की है। उन्होंने बताया कि सपा का चुनावी रथ लखनऊ से यहां आएगा या फिर जिले से ही शुभारंभ होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। बुधवार को इस पर निर्णय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनावी रथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा, जहां जनसभाएं होंगी।(संवाद)