फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रत्याशी नहीं दे रहे चुनावी खर्च का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा की पांच सीटों पर भाग्य आजमा रहे उम्मीदवार प्रशासन को खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहे हैं। 64 उम्मीदवारों में से 36 ने ही खर्च का ब्योरा दिया है। सदर में भाजपा, ऊंचाहार में कांग्रेस व हरचंदपुर में सपा खर्च में आगे है। खर्च का ब्योरा न देने वाले 28 उम्मीदवारों को 16 फरवरी तक की मोहलत की दी गई है। इस संबंध में उम्मीदवारों को नोटिस भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर, ऊंचाहार, सरेनी, बछरावां और हरचंदपुर सीट से मैदान में उतरे प्रत्याशियों को तीन बार में खर्च का ब्योरा देने के आदेश हैं। 11 फरवरी, 16 फरवरी और 21 फरवरी को सभी को रजिस्टर के साथ मुख्यालय पर पहुंचकर खर्च का ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को 40 लाख रुपये तक चुनाव में खर्च करने की छूट दी गई है।
11 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को अब तक के खर्च का ब्योरा देना था लेकिन ऊंचाहार से 13 उम्मीदवारों में से आठ ने ही ब्योरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी नेे अब तक 4.73 लाख, सपा प्रत्याशी ने 3.42 लाख, भाजपा प्रत्याशी ने 1.67 लाख और बसपा प्रत्याशी ने 1.66 लाख रुपये खर्च किया है। अन्य चार प्रत्याशियों ने एक-एक लाख से कम की धनराशि खर्च की है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से सभी 14 उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा दे दिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक 1.30 लाख रुपये खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने 92 हजार और सपा प्रत्याशी ने 97 हजार रुपये खर्च किए हैं। हरचंदपुर सीट से सपा प्रत्याशी ने 2.78 लाख, कांग्रेस प्रत्याशी ने 97 लाख खर्च किया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है।
हरचंदपुर में 14 में से सात उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा दिया है। सरेनी सीट से भाजपा, सपा और कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। सरेनी के 14 उम्मीदवारों में से मात्र दो प्रत्याशियों ने ही ब्योरा दिया। बछरावां में भी नौ प्रत्याशियों में से चार ने ही खर्च का ब्योरा दिया है। खर्च का ब्योरा न देने वाले उम्मीदवारों को 16 फरवरी तक हरहाल में खर्च का ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सलोन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को 16 फरवरी को खर्च का पहला ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित इसी सीट पर नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी को हरहाल में खर्च का ब्योरा देने के लिए कहा गया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान के पहले तक प्रत्याशियों को तीन बार खर्च का ब्योरा देना है। पांच विधानसभा क्षेत्रों के जिन उम्मीदवारों ने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है, उन्हें 16 फरवरी को हरहाल में खर्च का ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। सलोन सीट के प्रत्याशी भी 16 फरवरी को खर्च का पहला ब्योरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें