फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर दंपती समेत 19 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दंपती डॉक्टर, इंजीनियर और 10 नर्सों समेत 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर उनकी सेहत की जांच करने के साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराई। एम्स में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीज 47 हो गए हैं।
विज्ञापन

एम्स में लगातार कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। फिजियोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग में तैनात डॉक्टर दंपती कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एम्स में काम करा रहे एक इंजीनियर और 10 नर्सें भी कोरोना के चपेट में आ गईं हैं।
एम्स में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है, जबकि जिले में एक्टिव केस 47 हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं, उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है।
शहर के गांधी नगर में एक वृद्धा और महराजगंज क्षेत्र के ठकुराईखेड़ा गांव की एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है।
सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। डॉक्टरों की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर उनकी सेहत की जांच की है। सभी मरीज स्वस्थ हैं।
दवाओं की किट भी मरीजों को उपलब्ध कराई गई है। एक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की निगरानी की जा रही है।
रेलकोच का एल-2 अस्पताल एक्टिव, बढ़ेगा स्टाफ
संक्रमण बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने रेलकोच स्थित एल-2 अस्पताल को सक्रिय करा दिया है। यहां पहले से ही कुछ स्टाफ काम कर रहा है। संक्रमण को देखते हुए और अस्पताल में मरीजों की संख्या आने पर सीएचसी और पीएचसी में काम कर रहे डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को एल-2 अस्पताल में तैनात किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने तैयारियां शुरू करा दी है।
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर दंपती समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कराने के साथ ही दवा किट उपलब्ध कराई गई है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल को एक्टिव करा दिया गया है। जल्द ही जरूरत के हिसाब से डॉक्टर व अन्य स्टाफ तैनात कराया जाएगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें