फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से गड्ढामुक्त होंगी जिले की 1100 किलोमीटर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में करीब 1100 किलोमीटर बदहाल सड़कों की पैच मरम्मत का काम होगा। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए विभाग को एक करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के सही होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पहले दिन बारिश होने के कारण पैच मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को बारिश थमने का इंतजार है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिले में 265 करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने 15 सितंबर से 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू कराने की बात कही थी। हालांकि अभियान के पहले दिन बारिश होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से पैच मरम्मत के लिए जिले में करीब 1100 किलोमीटर सड़कें चिन्हित की है। इन सड़कों का पैच मरम्मत कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पैच मरम्मत में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक महज एक करोड़ रुपये ही मिले हैं। बारिश थमने के बाद पैच मरम्मत का काम शुरू होगा। जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों में सड़कें खस्ताहाल है। इससे आए दिन लोग गिरकर जख्मी होते हैं।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र में सेमरी चौराहा होकर जाने वाला उन्नाव-लालगंज राजमार्ग गड्ढों में तब्दील है। इससे आए दिन वाहन फंस जाते हैं। बरसात होने के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है।
इस वजह से वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे घंटों जाम लगा रहता है। जाम के कारण बस, बाइक व साइकिल से विद्यालय आने-जाने बच्चे समय से स्कूल नही पहुंच पाते हैं। उच्चाधिकारी आंख बंद कर इस समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। इसी तरह ऊंचाहार, महराजगंज, सलोन, बछरावां, डलमऊ क्षेत्र में भी सड़कें खस्ताहाल है।
बरसात के कारण नहीं शुरू हो पाया अभियान
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार से पैच मरम्मत के लिए विशेष अभियान शुरू कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। पहले दिन बारिश होने के कारण पैच मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। बारिश बंद होने के बाद पैच मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार कुरील, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें