फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूले युवक की जेब में मिला सुसाइड नोट

Tue, 14 Sep 2021 03:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोतवाली क्षेत्र के सधईपुर मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन
पट्टी के सधईपुर में युवक के पास से बरामद सुसाइड नोट। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सधईपुर मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें टीवी चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तथा साथियों से 35 लाख रुपये ठगी किए जाने का जिक्र है। लोग उस पर पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सधईपुर मोहल्ला निवासी सायराबानो नगर पंचायत की सभासद रह चुकी हैं। उनके बेटे परवेज खान उर्फ पप्पू ने सोमवार सुबह करीब दस बजे घर के छत पर जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब वह किसी काम से छत पर गईं तो बेटे का शव फंदे से लटकता देखकर चिल्ला पड़ीं। आसपास के लोग एकत्र हुए और पप्पू को नीचे उतार कर प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा था है कि दूरदर्शन में नौकरी के नाम पर उसने अपने आठ साथियों के साथ एक व्यक्ति को 35 लाख रुपये दिए थे। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति फ्रॉड किस्म का है और कई लोगों को ठग चुका है। मृतक परवेज खान के सुसाइड नोट के अनुसार जिन लोगों से उसने पैसे दिलाए थे, वे उस पर रुपये लौटाने का दबाव डाल रहे थे। ऐसे में वह मौत को गले लगा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

मृतक परवेज खान उर्फ पप्पू। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

 

पट्टी कोतवाली के सधईपुर में युवक के आत्महत्या करने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें