शनिवार शाम से ही चल रही तेज हवाओं के कारण हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव की सुशीला मिश्रा (54) धान का खेत जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में तेज हवा के कारण महुवा का डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव में रविवार सुबह पांच बजे धान के खेत के लिए निकली वृद्ध महिला महुआ के पेड़ की डाल की चपेट में आने से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार शाम से ही चल रही तेज हवाओं के कारण हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना गांव की सुशीला मिश्रा (54) धान का खेत जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में तेज हवा के कारण महुवा का डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह गांव के लोग जब बाग की ओर निकले तो सुशीला को महुआ की डाल के नीचे दबा देखा। परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन सुशीला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।