फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के सख्त होने पर खाते में जमा हो गए 2.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीओ ने बगैर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए 7.42 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। हालांकि बृहस्पतिवार को अफसरों के सख्ती दिखाने पर 2.10 लाख रुपये खाते में जमा कर दिए। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए बीडीओ सदर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के पूरेमाधवसिंह ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए 7.42 रुपये मिले थे। वीडीओ ने कागज पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने की रिपोर्ट विभाग को भेज दी। बाद में उसे एडीओ पंचायत के रूप में संडवाचंद्रिका ब्लॉक में तैनाती दे दी गई।
इस दौरान जानकारी हुई कि पूरेमाधवसिंह ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण ही नहीं कराया गया है। मामला संज्ञान में आने पर जब सीडीओ ने सख्ती दिखाई तो कार्रवाई से बचने के लिए वीडीओ ने फर्म को भुगतान की गई राशि में से 2.10 लाख रुपये ग्राम पंचायत के खाते में जमा करा दिए। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए बीडीओ सदर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कार्यभार देने में कर रहा आनाकानी
सदर ब्लाक में वीडीओ के पद पर तैनात रहे उमेश को प्रमोशन देकर संडवा चंद्रिका का एडीओ पंचायत बनाया गया है। संडवा चंद्रिका में उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, मगर अभी सदर ब्लाक का चार्ज किसी को नहीं दिया है। एडीओ पंचायत शोभनाथ नायर ने बताया कि अफसरों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पूरे माधवसिंह ग्राम पंचायत में घपले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी। प्रभाष कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें