फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी किया यूपीएस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नई पेंशन योजना का काली पट्टी बांधकर विरोध किया। छह सितंबर तक एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी रोजाना काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

जनपद में कार्यरत फार्मासिस्टों ने अपने कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांधी और यूपीएस का विरोध करते हुए ओपीएस की मांग दोहराई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ़ अनिल पांडेय ने बताया कि जिलास्तर पर विरोध छह सितंबर किया जाएगा। कार्मिकों को न एनपीएस चाहिए और न ही यूपीएस। हमारी मांग ओपीएस की है।
मेडिकल कॉलेज के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी पर फार्मासिस्टों व चीफ फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। विरोध में डॉ़ उदयराज सिंह, डॉ़. हरिशंकर सिंह, डॉ़ संदीप कुमार सिंह, डॉ़ मान सिंह यादव, बीके श्रीवास्तव, डॉ़ रंजीत यादव, डॉ़ मदन सिंह, डॉ़ राघवेंद्र त्रिपाठी, कमला शंकर चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें