रानीगंज क्षेत्र के थरिया गांव में रिश्तेदारी आई जौनपुर के बादशाहपुर की रहने वाली वर्षीय प्राची देवी (29) ने मंगलवार को खुदकुशी का प्रयास किया। कमरे में पंखे के हुक से लटकता देख लोगों ने उसे नीचे उतारा। हालत गंभीर देख परिजन उसे रानीगंज सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह पांच दिन पहले रिश्तेदारी आई थी। उसके इस कदम से परिवारीजन संग रिश्तेदार हैरत में हैं।