फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाज और साड़ी की किनारी से बांधा था पति का हाथ और पैर

विज्ञापन
हथिगवां थाने में पकड़े गए पति की हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती सिटकहिया गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति के हाथ-पैर बांधने के बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर साड़ी से पति का गला कस दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती सिटकहिया निवासी रामराज पटेल की हत्या पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने इस घटना में युवक के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। परिजनों ने रामराज की पत्नी पिंकी के मोबाइल में मिले सुबूतों को पुलिस को सौंपा था। इसके बाद जिलाधिकारी से अनुमति लेकर कब्र खोदवाने के बाद शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार को पुलिस ने रामराज की पत्नी पिंकी और उसके प्रेमी सोनू पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों साथ भागने वाले थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान पिंकी ने बताया कि रामराज उसके और प्रेमी सोनू के बीच में आ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने सोनू को भोर में घर बुलाया। इसके बाद पति रामराज का हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर साड़ी से गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह अधिक शराब पीने से उसकी मौत होने की बात कहते हुए शव दफना दिया। बाद में परिजनों को पिंकी के हावभाव से कुछ शंका हुई। जिस पर घर के लोगों ने उसका मोबाइल चेक किया। मोबाइल में सोनू के साथ उसके आपत्तिजनक फोटो मिले। इस पर घरवालों ने उस पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पिंकी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त साड़ी समेत अन्य कपड़े बरामद कर लिए। लिखापढ़ी कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें