खत्म हुआ इंतजार, अब हम चुनेंगे नगर की नई सरकार
चार मई को मतदान और 13 मई को होगी मतगणना
बेल्हा नगर पालिका और 18 टाउन एरिया में 19 अध्यक्ष और 279 सभासद का 4,57,814 मतदाता करेंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगरपालिका और टाउन एरिया अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने के बाद आखिरकार रविवार की शाम नगर निकाय चुनाव के तिथियों का एलान कर दिया गया। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद बेल्हा व 18 नगर पंचायतों के लिए पहले चरण में चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। नगर निकाय चुनाव में पहली बार 4,57,814 मतदाता 19 अध्यक्षों और 279 सभासदों का चुनाव करेंगे।
जिले के नगरपालिका परिषद बेल्हा और 18 टाउन एरिया में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। नामांकन पत्र कलक्ट्रेट के अलावा तहसील सभागार में दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव तिथियों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद एक्शन में आए प्रशासन ने रविवार शाम से ही शहर से होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर आदि हटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उधर, प्रत्याशियों के खेमे में भी अचानक गहमागहमी तेज हो गई है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के चिन्ह पर चुनाव लड़ने के लिए कवायद तेज कर दी है। राजनीतिक दलों की ओर से अभी तक चुप्पी साधे रहने की वजह से प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है।
निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल पुरुष महिला कुल मतदाता
सदर नगर पालिका 25 38 110 58459 52660 111119
सिटी प्रतापगढ़ 11 5 12 67723 6561 13334
कटरा मेदनीगंज 11 5 12 5261 5042 10303
कटरा गुलाब सिंह 15 12 28 11626 11072 226898
मानधाता बाजार 15 10 22 10600 10004 20604
गड़वारा बाजार 15 13 20 9328 8864 18192
अंतू 11 6 12 5599 5172 10771
पट्टी नगर पंचायत पट्टी 10 7 10 4830 4467 9297
ढकवा 14 8 18 8411 7655 16066
रामगंज 13 10 19 8711 8035 16746
कोहड़ौर 13 8 18 7979 7368 15347
-
रानीगंज रानीगंज 16 13 29 14245 13563 27808
पृथ्वीगंज 15 12 25 11293 10435 21728
सुवंसा बाजार 15 14 24 10695 9787 20482
लालगंज लालगंज 18 14 30 13166 12004 25170
-
कुंडा कुंडा 15 12 28 12815 11693 24508
मानिकपुर 17 11 32 13757 12690 26447
हीरागंज बाजार 15 11 23 10663 9586 20249
डेरवा बाजार 15 11 34 13979 12966 26945
कुल योग- 279 220 506 238190 219624 457814
-