फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विद्यालय से निकले छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fri, 15 Sep 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक छात्र आनंद निर्मल। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंडा। विद्यालय में पढ़ने गए छात्र को अध्यापक ने किसी बात पर डंडे से मार दिया उसके बाद वह स्कूल से निकल गया और विद्यालय से थोड़ी दूर पर स्थित रेलवे लाइन पर पंहुचा और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




जालिमगंज बसहीपुर जमेठी गांव निवासी विनय निर्मल का बेटा आनद निर्मल (12) बाबूगंज स्थित बाबा गंगा दास सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। आरोप है कि जब शुक्रवार को छात्र विद्यालय गया तो वहां अध्यापक ने उसे किसी बात पर डंडे से मार दिया। थोड़ी देर बाद छात्र स्कूल से बाहर निकला और बाबूगंज के पूरा भीट के पास रेलवे ट्रैक पर पंहुच गया। यहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे कानपुर इंटरसिटी गुजर रही थी। आनंद उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। मृतक छात्र के एक छोटा भाई अनय और एक बड़ी बहन आनंदी है। बेटे की मौत पर मां निशा का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र के पिता विनय निर्मल मुम्बई में रहो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें