फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सपा प्रत्याशी गुलशन समेत 180 पर आचार संहिता उल्लंघन व कोविड का मुकदमा दर्ज 

Wed, 16 Feb 2022 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने मंगलवार को रोड शो किया था। इस दौरान भारी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था। उनका जुलूस कुंडा के कई गांव व बाजारों से होकर गुजरा। इसकी जानकारी होने पर एसआई विनय कुमार सिंह ने तहरीर दी।
विज्ञापन
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सपा प्रत्याशी गुलशन समेत 180 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन न करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को रोडशो निकालने के दौरान उन्होंने भारी भीड़ इकट्ठा की थी। पुलिस ने 20 नामजद व 160 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन




सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने मंगलवार को रोडशो किया था। इस दौरान भारी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था। उनका जुलूस कुंडा के कई गांव व बाजारों से होकर गुजरा। इसकी जानकारी होने पर एसआई विनय कुमार सिंह ने तहरीर दी।



उनकी तहरीर पर गुलशन यादव, राम अवध काका, संजय यादव, अखिलेश यादव, तनवीर, नान मिश्र उर्फ अजीत, गुड्डू पासी, अक्षित शुक्ला, राहुल यादव, सचिन यादव, मोहित मौर्या, सचिन यादव, अभयराज, केपी यादव, रमेश पहलवान, राम बदन कोटेदार, नन्हें यादव, मो.सफर, कमलेश यादव, संदीप यादव, अंकित यादव व 160 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड गाइड लाइन का पालन न करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो में शामिल होने गए सपा कार्यकर्ताओं को पीटा, बाइक तोड़ी
रोड शो में शामिल होने गए सपा कार्यकर्ताओं को पीटा। इसके साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ दी गई। इसकी तहरीर थाने में दी गई है। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने मंगलवार को रोडशो किया था। इसमें मानिकपुर के कियावां गांव निवासी पंकज यादव शामिल होने गया था। हथिगवां के डीहा गावं के पास उसकी बाइक पंक्चर हो गई थी। इस पर वह बाइक बनवाने चला गया।



वह बाइक बनवा रहा था कि कुछ लोग उसके पास पहुंच गए और उससे रोड शो में जाने को लेकर बहस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। बीच बचाव करने आए राम लखन यादव पर तमंचे के बट से हमला किया गया। इसके साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें