Retired XEN in custody for spending lakhs of money in other work
शहर में सीवर लाइन निर्माण के लिए आई धनराशि दूसरे कार्य में खर्च करने के मामले में दर्ज मुकदमे में जलनिगम के सेवानिवृत्त एक्सईएन को पुलिस ने प्रयागराज से हिरासत में ले लिया। पुलिस कोतवाली में उनसे पूछताछ कर रही है।
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए शासन से मिली लाखों की धनराशि को दूसरे कार्य में खर्च कर दिया गया था।
जिसकी जांच के बाद नगर कोतवाली में पिछले साल तत्कालीन जल निगम के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सेवानिवृत्त एक्सईएन राजेश खरे, एकाउंटेंट राकेश कुमार श्रीवास्तव समेत कंपनी को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में एकाउंटेंट रहे राकेश कुमार श्रीवास्तव जमानत पर छूटे हैं। जबकि पूर्व एक्सईएन राजेश खरे फरार चल रहे थे।
शनिवार को सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने दबिश देकर राजेश खरे को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया। देर शाम कोतवाली लेकर लौटी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि पूर्व एक्सईएन को लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।