फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी का दायरा 4285 हेक्टेअर बढ़ा दायरा, दलहन-तिलहन की ओर किसानों का रूझान

विज्ञापन
kisan
विज्ञापन
कृषि विभाग ने रबी के सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फसलों की बुवाई का खाका तैयार कर लिया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले में 4285 हेक्टेयर रबी का दायरा बढ़ा है। किसानों का रुझान दलहन-तिलहन की फसलों की ओर ज्यादा है।
विज्ञापन

जिले में रबी में गेहूं व खरीफ में धान की खेती प्रमुख रूप से होती है। किसानों का रुझान इन दोनों फसलों की तरफ अधिक होता है। दलहन व तिलहन की फसलों का दायरा आम तौर पर कम रहता है। इस बार कृषि विभाग ने रबी सीजन की फसलों का खाका तैयार कर लिया है। जिले में रबी की फसलों का दायरा 4285 हजार हेक्टेयर बढ़ गया है। पिछले साल 158432 हेक्टेयर में खेती की गई थी। इस बार दायरा बढ़कर 162717 हेक्टेयर हो गया है।
इसमें गेहूं की फसल के दायरे में पिछले साल के मुकाबले आंशिक वृद्धि हुई है। गेहूं की फसल पिछले साल 147069 हेक्टेयर में थी। इस बार 147888 हेक्टेयर में किसान खेती करेंगे। अक्तूबर और नवंबर में गेहूं, चना, जौ, सरसों की फसलों के अलावा आलू, मटर की बुवाई होती है। इस बार चना, मटर, सरसों की फसलों का दायरा चार हजार हेक्टेयर से अधिक बढ़ा है। ब्लॉक स्तर पर बने राजकीय बीज भंडारों को लक्ष्य आवंटन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी के सीजन में कितना बढ़ेगा किन फसलों का दायरा
फसल 2020-21 2021--22
गेहूं 147069 147888
जौ 1074 1130
चना 4074 4770
मटर 4102 5250
मसूर 45 58
तोरिया 20 61
सरसों 2103 2361
रबी की फसलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। फसलों की बुुवाई के लक्ष्य के अनुसार खाद, बीज की डिमांड की गई है।
डॉ. अश्वनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें