रानीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार तमंचे के साथ बदमाश। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रिश्तेदार की जमीन पर कब्जा कराने आए हमलावर फायरिंग कर भागते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया। उनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस टीम को सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर में शनिवार की रात जमीन विवाद में रिश्तेदार की मदद करने के लिए 10-12 लोग आए थे। विवादित जमीन पर जबरन मकान बनाने को लेकर मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद दोनों पक्षों से कुछ लोगों ने फायर कर दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के दौड़ने पर फायरिंग करने वाले भाग निकले। सूचना मिलने के बाद रानीगंज थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर भाग रहे बुलेट सवार तीन लोगों को पावर हाउस के पास रोकने की कोशिश की।
इस पर वह बुलेट रोककर दांदूपुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को लोगों को दबोच लिया। जबकि उनका साथी भाग निकला। पकड़े गए लोगों की पहचान फरदीन खान व दिलशाद निवासी पूरेगोलिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए फरदीन व दिलशाद ने बताया कि उनके साथी की रिश्तेदारी दरियापुर में है। जहां वे लोग गएथे। वहां पहले से ही दस साथी मौजूद थे। कहासुनी के दौरान विवाद हो गया। जिसके चलते उनके साथी ने फायर कर दिया। ग्रामीणों से बचने के लिए वे लोग भाग रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।