फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : स्कूल में बोतल का पानी पीते ही बिगड़ी छात्रा की हालत, दूसरी छात्रा के खाने की टिफिन में लगा मिला जहरीला पदार्थ

Sat, 20 Nov 2021 11:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
food - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल में बोतल का पानी पीने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। उधर, एक अन्य छात्रा की टिफिन में जहरीला पदार्थ देख शिक्षकों ने उसे लंच से रोक दिया। स्कूल में इस घटना के बाद बच्चे पूरी तरह से सहमे हैं। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


अंतू नगर पंचायत स्थित एक स्कूल में चौरा गांव के रहने वाले सगे भाई-बहन के साथ अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भादर कोटवा की रहने वाली तेरह साल की छात्रा भी पढ़ती है। चर्चाओं के अनुसार, बृहस्पतिवार को इंटरवल में बच्चे अपने घर से लाई टिफिन खोलकर लंच करने बैठ गए। इस बीच अमेठी की रहने वाली छात्रा घर से लाई गई बोतल का पानी पीते ही अचेत होने लगी। उसके बोतल से दुर्गंध उठ रही थी। यह देख शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को सूचना देने के बाद घर भेजा।

स्कूल में ही जहरीले पदार्थ की पुड़िया भी मिल गई। इस बीच दूसरी छात्रा के टिफिन में भी जहरीले पदार्थ का कुछ अंश दिखा। दुर्गंध देख शिक्षकों ने उसे भोजन करने से रोक दिया। अमेठी की छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रबंधक ने भी शिक्षकों के साथ अस्पताल पहुंचकर उसका कुशलक्षेम पूछा। लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी छात्राओं की पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ मिला था। जिसे लेकर विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें